खुशखबरी: रेवाडी में बनेंगे 2 रेलवे ओवरब्रिज: जाम से मिलेगी निजात

On: December 4, 2021 2:30 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। फाटको पर लगने जाम से जल्द ही जिलावासियो को राहत मिलेगी। जिले में जल्द ही 2 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। रेवाड़ी-नारनौल फाटक एलसी-3 पर फोरलेन और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ फाटक एलसी-59ए पर टू लेन ओवरब्रिज बनेगा। इंतजार जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग की मंजूरी का है, क्योंकि पिछले दिनों रेलवे ने इन दोनों लाइनों पर ओवरब्रिज मंजूर किए थे। करोड़ों की लागत से दोनों पुल का निर्माण होगा।

कई सालों से उठ रही थी मांग
रेवाड़ी के नारनौल व महेंद्रगढ़ फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग पिछले कई सालों से उठ रही है, क्योंकि यहां अकसर जाम लगा रहता है। कई बार तो जाम घंटों लगा रहता है। 2017 में रेलवे की ओर से यहां एक सर्वेक्षण भी कराया था। जिसमें सामने आया था कि दोनों ही लाइनों पर यातायात ज्यादा है। फिलहाल की बात करें तो यातायात और भी बढ़ चुका है।

ड्राइंग की मंजूरी का इंतजार:

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ओवरब्रिज का काम शुरू होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बनने वाले ओवरब्रिज की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग की मंजूरी है। जीएडी को मंजूरी मिलने के बाद ही ओवरब्रिज निर्माण का टेंडर छोड़ा जा सकता है।

बड़ी बात यह है कि प्रदेश सरकार की ओर से इस काम में कोई देरी नहीं की जा रही है। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड की ओर से वर्ष 2019 में ही रेलवे के पास जीएडी मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी हैं, लेकिन तब यह प्रोजेक्ट रेलवे बोर्ड ने मंजूर नहीं किया था।

इसलिए जीएडी मंजूरी की फाइल को रेलवे अधिकारियों ने एक तरह से रद्दी में डाले रखा, लेकिन अब रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद जीएडी की फाइल वापस टेबल पर आने की उम्मीद बन चुकी है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, जीएडी की फाइल को मंजूर कराने के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयास काम आ सकते हैं वरना रेलवे सालों साल तक प्रोजेक्टों को जीएडी के चक्कर में ही अटकाए भी रख सकता है, क्योंकि रेवाड़ी के ही भाड़ावास फाटक के मामले में रेलवे ने 4 साल तक जीएडी ही मंजूर नहीं किया था, जिसके चलते काम शुरू नहीं हो पाया था।

81 करोड़ रुपए मंजूर
रेवाड़ी-नारनौल और रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ रेलवे लाइन साथ-साथ शहर से गुजर रही है। शहर का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से दोनों ही रेलवे फाटक पर जाम के हालात बने रहते हैं। बड़ी तादाद में ट्रेनें इन लाइनों से गुजरती हैं, जिसके चलते दिनभर में कई बार फाटक बंद होते हैं।
इन दोनों फाटकों के दूसरी ओर दर्जनों गांव पड़ते हैं, जहां रहने वाले ग्रामीण सालों से परेशानियां झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार ने यहां बनने वाले ओवरब्रिज के लिए करीब 81 करोड़ रुपए की राशि पहले ही मंजूर की हुई है। रेलवे की ओर से अपने हिस्से की राशि अलग से खर्च की जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now