मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कोविड से मरे पुलिस कर्मी के परिजनो को सौंपा तीन लाख का चैक

On: August 20, 2021 2:05 PM
Follow Us:

रेवाडी: मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड नई दिल्ली के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अभिषेक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस में ईएचसी विजय कुमार की कोविड-19 बीमारी के चलते मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों को 03 लाख रूपए का चैक सौपा। स्व. विजय कुमार ईएचसी हरियाणा पुलिस में जिला रेवाड़ी के थाना कसौला में तैनात थे तथा ड्यूटी के दौरान कोविड-19 का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मई माह में अस्पताल में इलाज के दौरान विजय कुमार ईएचसी की कोविड-19 से मृत्यु हो गई थी। मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड नई दिल्ली के अधिकारियों की तरफ से पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने स्व. विजय कुमार ईएचसी की पत्नी शीतल को 03 लाख रूपए का चैक सौंपा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now