केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व पूर्व सीएम हुड्‌डा के ट्वीटर अकाउंट हैक.. जानिए क्या किया हैकर्स ने

On: January 23, 2022 10:50 AM
Follow Us:

हरियाणा: साइबर क्राइम पहले तेजी से बढता जा रहा है, वहीं हैकर भी कम नहीं है। हरियाणा के दो दिग्गज राजनेताओं के ट्वीटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के अकाउंट के प्रोफाइल में ही छेड़छाड़ कर भूपेंद्र के साथ @iLove Albaik लिखा गया है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर उस पर उर्दू में मैसेज लिखा गया है।

 

huda
पूर्व सीएम हुड्‌डा के ट्वीटर पर की गई छेडछाड
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कल शाम को अंतिम मैसेज 6:15 बजे किया था। इसमें उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देकर आइसोलेट होने की जानकारी दी थी। रविवार सुबह उनके अकाउंट को हैड कर प्रोफाइल में छेड़छाड़ की गई। हुड्‌डा के 302.1K फॉलोअर्स हैं। वे 329 लोगों को फॉलो करते हैं।

 

rao
राव इंद्रजीत के ट्वीटर हैंडल पर उर्दू में लिखा गया मैसेज
दूसरी तरफ कंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्वीट अकाउंट भी हैक किया गया है। उस पर उर्दू में लिखा गया है कि शुभ प्रभात..अंकल स्पूकी और हाईब्रीड आप पर हैं। रविवार सुबह 11:16 पर ये ट्वीट किया गया है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन ट्वीट अकाउंट में छेडखानी का मामला चर्चा में बना हुआ है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now