मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: किसान आंदोलन के दौरान टूटी सड़कों का जल्द कराएं निर्माण : राव इंद्रजीत

On: January 20, 2022 11:30 AM
Follow Us:

विभिन्न सड़कों के शिलान्यास व शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मौजूद रहे
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान राजस्थान बॉर्डर पर दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात के जाम होने के चलते रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांव से भारी यातायात निकला जिसके कारण विभिन्न गांवों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। केंद्रीय मंत्री वीरवार को रेवाड़ी जिले की विभिन्न सड़कों के शुभारंभ शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य विभागीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

UP Election 2022: 40 साल पुरानी लव स्टोरी का दर्द मुलायम के लिए बना सिरदर्द…

केंद्रीय मंत्री ने कहा रेवाड़ी की विभिन्न सड़कों का आज शिलान्यास शुभारंभ किया गया है जिससे काफी राहत लोगों को मिलने की आशा है वही आने वाले दिनों में अन्य सड़कों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा यातायात सुगम बन सकेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे की ओर से बनाया जा रहा रेवाड़ी का आउटर बाईपास , रेवाड़ी नारनौल रोड सहित अन्य कार्य भी अपने अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें  Haryana के 73 लाख गरीब लोगों को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी – बावल रोड को फोरलेन बनाने का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस रोड पर यातायात काफी अधिक है और नहीं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि करनावास रिफाइनरी व बावल औद्योगिक क्षेत्र का ट्रैफिक इस रोड पर जाने के चलते काफी भीड़ इस रोड पर रहती है।

Haryna News: पानीपत रिफाइनरी ने छोडी विषैली गैस, 1600 एकड फसल हुई खराब, मुआवजे की मांग को लेकर किसानो ने किया प्रदर्शन


केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी -नारनौल रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किए जा रहे कार्य के लगभग अंतिम चरण में होने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से कहा कि पाली फाटक ओवरब्रिज का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग हरियाणा को दिया गया है। लेकिन तय समय सीमा से देरी से इसका निर्माण चल रहा है‌ । ओवरब्रिज का निर्माण पूरा ना होने के चलते लोगों को रेवाड़ी- नारनौल हाईवे निर्माण का लाभ नहीं मिल पा रहा है और घंटों फाटक पर जाम में खड़ा होना पड़ रहा है। पाली फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की समय सीमा तय करने के निर्देश अधिकारियों को देने की बात उप मुख्यमंत्री को कही। केंद्रीय मंत्री ने पाली फाटक पर अंडरपास बनाने के कार्य को भी जल्द शुरू करने के अधिकारियो को निर्देश दिए।

Haryana crime: 11 साल के बेटे को लेकर महिला तांत्रिक के साथ फरार, घर में मची अफरा तफरी


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बावल रैली के दौरान रेवाड़ी भाड़ावास -शहांजहापुर रोड का शिलान्यास किया गया था , लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि इस रोड पर बसने वाले गांवों के आसपास के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

यूरो इंटरनेशनल स्कूल में स्कोलरशीप टैस्ट स्थगित


फोटो बुक मंत्री दर्शन सताने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पाली फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की समय सीमा है कर दी गई है और 30 जून तक उसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान टूटी के सड़कों को बनाने के लिए बजट की मंजूरी दे दी गई है और मार्च के बाद निर्माण शुरु कर दिया जाएगा ।‌ उन्होंने कहा की अधिकारियों ने 6 माह में सड़कों को पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन मैंने चार माह में कार्यों को पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर करीब 16 करोड कि सड़कों का निर्माण कार्य का शिलान्यास व शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें  Kidnep in Haryana: बावल से रेवाड़ी कालेज आई छात्र का अपहरण

https://www.best24news.com/?p=28358

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now