किरायेदार दंपति व बच्चे का हत्यारोपी सेवानिवृत फौजी ने भौंडसी जेल में फंदा लगाकर की खुदकुशी, जानिए क्या था पूरा मामला

On: October 5, 2021 1:26 PM
Follow Us:

गुरुग्राम / रेवाडी: सुनील चौहान। चार हत्याओ के सजा काट रहे रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने भौडंसी जेल में आत्महत्या कर ली है। मृतक ने खुद के बेटे की बहू और किराएदार के परिवार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को जेल से गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।

23 अगस्त की देर रात गुरुग्राम के राजेन्द्र पार्क इलाके में एक घर में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया था। हत्या का आरोप परिवार के मुखिया रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह पर लगा था। मरने वालों में राव राय सिंह के बेटे की बहू 35 वर्षीय सुनीता यादव के अलावा उसी के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी 34 वर्षीय अनामिका और 6 साल की बेटी सुरभि शामिल थी।

4 हत्याएं करने के बाद आरोपी इस तरह हथियार लेकर थाने जाता दिखा था।
4 हत्याएं करने के बाद आरोपी इस तरह हथियार लेकर थाने जाता दिखा था।

हत्या के बाद खुद किया सरेंडर
इसके अलावा किराएदार की 3 साल की मासूम बेटी विधि गंभीर रूप से घायल हुई थी। चारों पर तेजधार हथियार से हमला करने के बाद आरोपी राव राय सिंह खुद ही हथियार लेकर पुलिस थाने में सरेंडर करने भी पहुंचा था। एक साथ चार लोगों की हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए थे और हर एंगल से तहकीकात की थी।

मामले में पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद आरोपी पूर्व फौजी राव राय सिंह को भौंडसी जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह राव राय सिंह ने अपनी बैरक में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। अन्य कैदियों ने जब उसे लटका देखा तो जेल प्रशासन को सूचना दी। उसके बाद उसके शव को नीचे उतारकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल भेजा गया।

मृतक का घर, जहां 4 हत्याएं होने के बाद जांच करने पुलिस पहुंची थी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now