कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर छिल्लर बने अलवर के जिला प्रमुख, डीसी नन्नूमल पहाड़िया ने दिलाई शपथ

On: October 31, 2021 2:51 AM
Follow Us:

अलवर: सुनील चौहान। अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर छिल्लर जिला प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामवीर शाहबादी को 7 वोट से चुनाव हराया। भाजपा को 21 व कांग्रेस को 28 वोट मिले। कुल 49 पार्षद जीतकर आए थे। जिनमें से 27 पार्षद कांग्रेस के साथ आए थे। वहीं 21 पार्षद भाजपा के नेताओं के साथ वोट डालने पहुंच थे। एक प्रत्याशी बाद में आया था। कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी तेजस्वनी गाैतम सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

लम्बे समय बाद जिला प्रमुख मिला
अलवर को लम्बे समय के बाद जिला प्रमुख मिल गया है। कोरोना महामारी के कारण चुनाव समय पर नहीं हो सके थे। लेकिन अब जिला प्रमुख की कुर्सी जिले के वार्ड 49 से चुनाव लड़े बलवीर छिल्लर को मिली है। जिनको पूरे जिले में सबसे कम केवल 54 वोट से जीत मिली थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनको टिकट दिया।

जिला प्रमुख बनने के बाद बलवीर छिल्लर ने कहा कि केंन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व श्रम मंत्री टीकाराम जूली के नेतृत्व में पूरी पार्टी के नेताओं का सहयाेग मिला है। चुनाव जीतने के बाद बाहर आते ही छिल्लर ने टीकाराम जूली, अनिली जैन सहित कई नेताओं के पैरों में ढोक दी।

क्रॉस वोटिंग का डर था:
कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस के पास 27 ही पार्षद थे। एक अलग से आया था। उसने भी कांग्रेस को ही वोट दिया। मतदान के दौरान पहले भाजपा के पार्षद वोट डालने आए। इसके बाद कांग्रेस के पार्षद पहुंचे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now