मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ओटोफिट कंपनी: कर्मचारियों को किया टरमिनेट, गेट पर लगाया ताला

On: January 7, 2022 12:25 AM
Follow Us:

धारूहेडा: कोरोना की आड में एक बार फिर वाहनों के स्पेयर पार्टस बनाने वाले ओटोफिट कपनी के स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों को एक साथ टरमिनेट कर दिया है तथा गेट पर ताला लगा दिया हैं। कर्मचारियो के मोबाइल पर मिले मैसेज के बाद जब कर्मचारी गेट पर पहुंचे तो पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते कर्मचारियो को विरोध प्रदर्शन करने से रोक लगा दी हैं।

Punjab Coronavirus Update: इटली से चले 125 यात्री अमृतसर पहुंचते ही संक्रमित… महज 8 धंटे मेें बदली रिपोर्ट, एयरपोर्ट पर हमांगा

यूनियन की ओर से शुक्रवार को कंपनी के मनमानी करने के चलते केस दायर किया जाएगा।
प्रधान अमरदीप ने बताया कि कंपनी टूव्हीलर व फोर व्हीलर के स्पेयर पार्टस बनाती है। कंपनी में 81 स्थाई तथा 73 अस्थाई कर्मचारी कार्यरत है। प्रंबधन की ओर से 25 से 5 तक कर्मचारियो को हिसाब लेने की नोटिस लगा दिया था।

मोदी सुरक्षा में चूक: सुप्रीप कोर्ट पहुंचा मामला, पंजाब के मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी

कंपनी ने 6 जनवरी को सभी कर्मचारियो का टरमिनेट करते हुए उनके खाते मे राशि भेजने का संदेश भेज दिया गया हैं। सूचना पाकर सुबह जब कर्मचारी गेट पर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ था। जैसे ही कर्मचारी गेट पर एकत्रित होने लगे तो प्रबंधन ने पुलिस बुला दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कर्मचारियो को कोरोना संक्रमण के चलते भीड नहीं करने की बात कहते हुए गेट तीतर बितर कर दिया। इस मौके पर यूनियन नंदकिशोर, नरेश, लक्ष्मीकांत, धर्मबीर, सुरेश व सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को कंपनी की मनमानी को लेकर केस दायर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Accident: एनएच 48 पर घायल हुए युवक ने तोडा दम, शिनाख्त नहीं

https://www.best24news.com/?p=27331

उत्पादन कम के चलते की है छटनी: कंपनी में एक सेक्शन को बंद किया गया है। इस बाबत पहले ही कर्मचारियो को लिखित आदेश दिया हुआ है। कंपनी में उत्पादन जारी रहेगा तथा उत्पादन के हिसाब से कर्मचारियो की छटनी की गई हैं। कर्मचारियो के खाते मे राशि भी डाल दी गई है।
बीबी शर्मा, एचआर प्रभारी ओटोफिट धारूहेडा

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now