मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

उपायुक्त ने किया वेयर हाउस में रखी ईवीएम-वीवीपैट का निरीक्षण

On: October 7, 2021 2:43 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने  पंचायत भवन में पहुंचकर वहां स्थापित ईवीएम व वीवीपैटस वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंतरिक निरीक्षण किया। डीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा और व्यवस्था को जांचने के लिए त्रिमासिक निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा के लिए नियुक्त पुलिस गार्द, ड्यूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली इत्यादि सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस में यह भी सुनिश्चित किया कि वेयरहाउस की छत से पानी तो नहीं टपकता।

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा के इस अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण,अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

डीसी ने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस की चैकिंग में सभी चीजें व्यवस्थित ढंग से पाई गई। उन्होंने मौके पर सुरक्षा के दृष्टिगत ईवीएम व वीवीपैटस वेयरहाउस पर लगी सील, कैमरे व अन्य सुरक्षाओं का भी अवलोकन किया। इस मौके पर नगराधीश रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीजेपी अशोक मुदगिल, आईएनएलडी के रजवंत डहीनवाल, बीएसपी से मास्टर उपस्थित रहे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now