मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

इनेलो की सम्मान दिवस रैली: ताऊ देवीलाल की 108वीं जयंती पर चौटाला की तीसरे मोर्चे की कवायद, जानिए कौन कौन हस्ती आ रही है जींद में

On: September 25, 2021 9:03 AM
Follow Us:

हरियाणा: पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती पर जींद की नई अनाज मंडी में इनेलो सम्मान दिवस रैली कर रहा है। रैली में शिरकत करने के लिए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल, जेडीयू नेता केसी त्यागी पहुंच चुके हैं। सभी नेता इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला के साथ रेस्ट हाउस में हैं और कुछ ही देर में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इस महारैली से जहां इनेलो तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर सक्रियता दिखा रहा है वहीं अपने राजनीतिक वजूद को भी मजबूती देने की तैयारी में हैं।

जींद शहर में सभी पोल पर इनेलो के झंडे लगाए गए हैं। हर चौक पर युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है और पुलिस के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। जो कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। महारैली में महिलाओं के लिए रिजर्व एरिया भर चुका है। महिलाएं हाथों में झंडे लेकर इनेलो जिंदाबाद के नारों के साथ पहुंच रही हैं। पुरुषों वाले क्षेत्र में भी काफी लोग पहुंच चुके हैं। अब रैली के प्रमुख वक्ताओं का इंतजार किया जा रहा है। रैली को संबोधित करते हुए इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह राणा ने कहा कि चौ. देवीलाल पहले गांव-गांव जाकर लोगों को इकट्ठा कर बोलते थे। इससे उन्होंने राजनीति को नई दिशा दी। सभी बिरादरी के लोगों को साथ लेकर विकास करवाना है। बुजुर्ग की तरफ इशारा करके चौधरी देवीला कहते थे -बाबा जिंदा रहिए मैं आपकी पेंशन लगवाउंगा। 100 रुपये से पेंशन भी लगाई, ताकि बुढ़ापे मेंकोई दिक्कत न हो। आज वही पेंशन बढ़कर 2500 रुपये हो गई है। इसकी नींव देवीलाल ने रखी थी। 27 लाख परिवारों के बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है।

जींद की नई अनाज मंडी में इनेलो की रैली में जुटी महिलाएं।

राणा ने मंच से कहा कि आज किसान भाई तीन कानूनों से परेशान हैं। इन कानूनों को कांग्रेस ने बनाया था। हमारे नेता ओमप्रकाश चौटाला ने बेकसूर होते हुए भी जेल की यातना सही। उनकी गैरहाजिरी में अभय चौटाला ने पार्टी को निरंतर चलाया। अब प्रदेश की जनता मान चुकी है कि चौटाला कहते थे कि दोबारा इनेलो की सरकार आएगी अब वो पक्की आएगी। किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए अभय चौटाला ने अपने विधायक पद से त्याग दे दिया। उनके कार्यक्रर्ता सभी गांवों व शहरों के वार्डों में जाकर काम करेंगे। और पार्टी को मजबूत करेंगे।पूर्व कृषि मंत्री के बेटे गगनजोत ने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है। पहले सरकार आपके द्वार का काम किया जाता था। अब ऐसा नहीं है। मौजूदा सरकार ने लोगों के मुंह से ही कहलवा दिया है कि ये सरकार दोबारा नहीं बनेगी।

पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज सम्मान दिवस के रूप में चौ. देवीलाल का जन्मदिवस मना रहे हैं। देवीलाल ने इतने काम किए हैं कि जनता उन्हें भूल नहीं सकती। आज की सरकार ने जो भी वायदे किए है उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। मौजूदा घोटाला सरकार ने देशभर में प्रदेश को बदनाम किया है। चौ. देवी लाल के लिए किसानों का दुख दर्द उनके लिए अपना होता था। किसान ही बाजार में रौनक लाता है। देश-विदेशों का पेट भरने का काम करता है। हरियाणा को अलग पहचान दिलवाने वाले देवीलाल रहे हैं, मैं उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: महाराजा अग्रसेन यज्ञशाला की नींव रखेंगे महामहिम राज्यपाल, तैयारी में जूटा प्रशासन

लाखों लोगों के आने का दावा
इनेलो का दावा है कि रैली मे लाखों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता जुटेंगे। रैली का पंडाल 6 एकड़ में बनाया है, जिसमें 5 स्टेज लगी हैं। एक किसानों के लिए, एक खिलाड़ियों के लिए और बाकी 3 नेताओं के लिए। पंडाल में करीब सवा लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।

विशेष सम्मान समारोह

कार्यक्रम में विशेष सम्मान समारोह भी होगा। इसमें 10 ओलिंपिक खिलाड़ियों और खेती कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में जान गंवाने वाले 45 किसानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें खासतौर पर ऐसे परिवार लिए जाएंगे, जिनमें मरने वाला शख्स अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता शख्स रहा होगा।

यह भी पढ़ें   State Highway: लोगों के लिए खुशखबरी, UP के सभी स्टेट हाइवे होंगे चौड़े

मुख्य वक्ता के तौर पर रहेंगे चौटाला

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल के 108वें जन्मदिवस पर जींद में होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला इसमें मुख्य वक्ता होंगे। वह लंबे समय बाद प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे और लोगों व पार्टी के बीच संबंध के लिए मुख्य कड़ी का काम करेंगे।

इनेलो जॉइन कर सकते हैं कई बड़े चेहरे

यह भी पढ़ें  HSSC TGT Exam 2023: टीजीटी भर्ती परीक्षा तिथि जारी, यहाँ जानिए कब होगी परीक्षा

अभय चौटाला ने कहा कि सम्मान दिवस रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। विशेषकर युवा और महिलाएं उत्साहित हैं। जींद रैली प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगी। रैली में जन सैलाब उमड़ेगा। साथ ही अभी तक हुई रैलियों के रिकॉर्ड टूटेंगे। इनेलो ने किसानों के हित हमेशा सर्वोपरि रखे हैं, इसलिए इनेलो को किसानों की पार्टी कहा जाता है। 25 सितंबर की रैली में किसानों को मजबूती देने के लिए दूसरे राजनीतिक दलों के कई चेहरे इनेलो में शामिल होंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now