धारूहेडा: सुनील चौहान। सीआईए धारुहेडा ने आभूषणो को दोगुना करने के बहाने से धोखाधडी करके आभूषण ले जाने वाले 2 आरोपियो को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो की पहचान जिला भिवानी के गांव दिनोद निवासी दिवान उर्फ सुनिल उर्फ बच्ची तथा बनेठी नागपुर की ढाणी निवासी अर्जुन नाथ उर्फ अग्रेंजके रुप मे हुई है। संगवाडी निवासी सुन्दरलाल ने बताया था कि 22 मार्च को समय कार मे सवार होकर तीन युवक उसके पास आए। उन्होंने चाय पीने के लिए कहा तो मैने अन्दर से अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा बाद मे उन्होने हमे बातो –बातो मे बतलाया कि हम सोने के आभूषणो को दोगुना करते है। हमने आपकी चाय पी है इसलिए हम आपके सोने के आभूषणो को दोगुना करना चाहते है जो बाद मे उन्होने मेरी पत्नी से अपने जेवरात मंगवाए जो एक प्लास्टिक की डिब्बी मे थे जिसमे एक दो तोला सोने के चैन व एक जोडी सोने की झुमकी जिसका वजन एक तोला व चांदी के पाजेव 100 ग्राम थे। जो उन्होने वो डब्बी अपने पास रख ली करीब पांच मिनट बाद वह डब्बी जिसमे जेवरात थे वापिस हमे दे दी और वे लोग गाडी लेकर मौके से चले गए बाद। हमने 10 मिनट बाद उस डब्बी को खोलकर देखा तो उसमे से जेवरात नही मिले बाद मे हमने उनको काफी तलाश किया लेकिन वे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो आरोपियो को काबू कर लिया है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















