रेवाडी/ झज्जर: सुनील चौहान। माता के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप बरेली के निकट असंतुलित होकर नीचे पलट गई। इस हादसे में पिकअप में दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी घायल झज्जर के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार झज्जर के दिल्ली गेट निवासी मेसर देवी, कौशल्या, अजय, रितिक, निक्कू, विकास, विजय, सुदेश, पूर्वी, श्वेता, दिशा, उर्मिला, जयवीर, ज्योति, सरीता, अमित, अशोक, राजेंद्र व पूजा, रानिया कालोनी निवासी हुकमचंद तथा गुडा निवासी अशोक कुमार
मां कांगड़ा के दर्शन करने के बाद वापस झज्जर लौट रहे थे। वापस लौटते समय बेरली स्थित सतलुज स्कूल के निकट चालक ने पिकअप गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया।इसमें पिकअप गाड़ी मोड़ पर एक दीवार को तोड़ती हुई करीब छह फीट नीचे जा गिरी। पिकअप के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और लोग मदद के लिए जुटे। लोगों की मदद से घायलों को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में घायल श्रद्धालुओं के ट्रामा सेंटर में पहुंचने की सूचना के बाद नागरिक अस्पताल के डाक्टर्स की टीम भी पहुंच गई। सभी घायलों का उपचार चल रहा है । हादसे की सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कई घायलों को मामूली चोट आई है। जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया जाएगा












