अभिनंदन :लेफ्टिनेंट बनकर लौटे होनहारों का फूलमालाएं पहना किया स्वागत

On: December 15, 2021 9:21 AM
Follow Us:

रेवाडी: गांव प्राणपुरा-गोपालपुर में लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटे अमित यादव का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। अमित के पिता सूबेदार अजयपाल व दादा सूबेदार अमीलाल भी सेना में रहते देश सेवा कर चुके हैं। अमित ने बताया कि सेना में जाने की प्रेरणा उनके दादा व पिता से ही मिली है। नांगल मूंदी बस स्टैंड पर अमित यादव का क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। पूर्व जिला प्रमुख प्रमिला यादव ने कहा कि अमित यादव ने न केवल माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि गांव का भी गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर डाॅ. छाजूराम, सूबेदार रतिराम, सूबेदार अमिलाल, सूबेदार अजयपाल, रोशनलाल, पूर्व सरपंच सुभाष, अशोक नंबरदार, लालसिंह पंच, मास्टर चंदगीराम सहित अन्य मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर गांव के मंदिर में राजकुमार चिमनावास ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लेफ्टिनेंट अमित यादव के हाथों पौधारोपण भी कराया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now