नाहड़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में चिकित्सकों और दूसरे स्टाफ सदस्यों का पिछले कई दिनों से अभाव है। स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर किए जा रहे दावो की पेाल खुल रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ सदस्यों के नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

एसएमओ डॉ. रजनीश, डॉ. प्रीति यादव और डॉ. वैष्णवी के जाने से पद रिक्त हो गए हैं। अब यहां सीनियर चिकित्सक और एलएमओ की पोस्ट खाली है। सीएचसी नाहड़ में सात सैंक्शन पोस्ट हैं। फिलहाल डॉ. पराग, डॉ. मनीष, डॉ. सचिन और डॉ. योगेंद्र कार्यरत हैं। सीएचसी में एलएमओ नहीं है। डेंटिस्ट मैटरनिटी लीव पर चल रहीं हैं।Dharuhera: 50 लाख खर्च के बावजूद नहीं मिली दूषित पानी से निजात, NGT फटकार के बाद खरखडा में पानी के लिए सेंपल
राम भरोसे है कार्य: यहां फार्मासिस्ट एक पोस्ट लैब टेक्नीशियन तीन पोस्ट, महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुपरवाइजर एक पोस्ट, ऑप्टिकल असिस्टेंट की पोस्ट खाली हैं। जिसके चलते खासकर महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी में पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है।
56 गांवो की लोग परेशान: चिकित्सकों की कमी के अलावा पीएचसी लिलोढ को छोड़कर सीएचसी समेत सभी पीएचसी में महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुपरवाइजर और दूसरे स्टाफ का भी अभाव है।Dharuhera: ठेकेदार की लापरवाही ने ली कर्मचारी की जान, लोगों का गुस्सा फूटा
नाहड़ सीएचसी के अधीन 56 गांव और गुड़ियानी, रतनथल, बव्वा, लिलोढ चार पीएचसी आती हैं। पीएचसी रतनथल को छोड़कर गुड़ियानी बव्वा में एक-एक चिकित्सक हैं जबकि लिलोढ में चिकित्सकों की दोनों पोस्ट खाली हैं।
















