Rewari: शिवरात्रि पर डूंगरवास में होगी खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा

On: February 7, 2025 6:14 PM
Follow Us:

Rewari: हरियाणा के जिला रेवा्ड़ी के गांव डूंगरवास के बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रूपादास मंदिर में खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा आयोजित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं 25 फरवरी सुबह नौ बजे से आरंभ होंगी, जिनका समापन 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन होगा।

कमेटी प्रधान मास्टर बीरेंद्र सिंह भाटोटिया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कमेटी सदस्यों ने रायशुमारी कर गांव के युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंप दी है।

SPORT DUNGARWAS 1
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सजन फौजी एवं सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद ग्रामीण आंचल में छुपी प्रतिभाओं को उचित मंच एवं बेहतर अवसर प्रदान करना है।

मास्टर सुरेंद्र और सजन फौजी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं की मटका दौड़ और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की 100 मीटर की दौड़ भी कराई जाएगी। इसके अलावा बुजुर्ग और युवा रस्साकशी में भी अपना जौहर दिखाएंगे। मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वाली टीमों व खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

SPORTS 2
ये होंगी खेल प्रतियोगिताएं: नेशनल कबड्डी 55 किलोग्राम भारवर्ग लड़कियों की 1600 मीटर, 400, 100 मीटर दौड़, 60 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़, 100 मी लड़कियों की दौड़, गोला फेक लंबी कूद, लड़कियों की गोला फेंक प्रतियोगिता, रस्साकसी, महिलाओं की मटका दौड़, अंडर 1400 मीटर लड़के, लड़कियों की दौड़।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now