Rewari: MLA Laxman Yadav के घर के सामने टूटे रोड पर सेक्टर चार RWA ने लगाए पौधे

On: July 4, 2023 6:47 PM
Follow Us:

सेक्टरवासी बोले रोड तो चलने लायक नही है, कम से कम पर्यावरण को सुधरेगा
रेवाड़ी: हर साल लाखों रूपए का राजस्व देने वाले सेक्टरो की हालत बदहाल बनी हुई है। सेक्टर चार की सड़कों की हालत गांवो से ही बदतर है। गुस्साए सेक्टरवासियो ने मंगलवार को कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव के मकान के पास सेक्टर चार में पौधारोपण किया।

SEC 4 RE
रेवाड़ी: सेक्टर चार में टूटे रोड पर पौधारोपण करते हुए आरडब्लूए सेक्टर चार के मेंबर

आरडब्लएू सेक्टर चार  (RWA sector 4 Rewari) के प्रधान अजय यादव, उपप्रधान रामगोपाल, सचिव अनिल शर्मा आदि ने बताया कि सडके तो चलते लायक है नहीं। कम से कम इन पर अगर पौधारोपण किया जाए  तो सेक्टर चार  (Sector 4 Rewari) का पर्यावरण तो ठीक रहेगा। मंगलवार आरडब्लूए के मेंबर दस पोधे लेकर सेक्टर में पहुंचे।Dharuhera: बैठक आयोजित कर सौंपी जिम्मेंदारी

सडक पर किया पौधारोपण: सेक्टरवासियो ने सरकार व नपा के खिलाफ खूब नारे बाजी की। सेक्टर वासियो का आरोप है घटिया मैटिरियल के चलते सेक्टर की सडके महज तीन साल मे टूट गई है। अब दोबारा से नगर परिषद सडको को बनवा ही नही रही है। कई बार सेक्टरवासी नगर परिषद की चेयरमैन को ज्ञापन दे चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

SEC 4
रेवाड़ी: सेक्टर चार में टूटे रोड पर पौधारोपण करते हुए आरडब्लूए सेक्टर चार के मेंबर

विधायक ने साधी चुप्पी: कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव 9 साल विकास के दावो की सूची पेश रहे है। उनके घर के आगे सेक्टर चार में मुख्य सडक पर तीन तीन फीट गडढे है। लेकिन वे सेक्टर की सडको की बदहाली को लेकर इतने कायल हो गए है कि कोई टिप्पणी ही नही कर रहे है।भिवाड़ी में मां को खाना देकर लौट रही नाबालिग गायब

पिछले सप्ताह आप ने किया था योग: पिछले सप्ताह योग दिवस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सडक पर बैठकर योग किया था। प्रशासन की इतनी किरकरी हो रही है, लेकिन वे टस से मस नही हो रहा है। विकास कार्य के दावे करने वाली नगर परिषद की विकास कार्यो को लेकर सेक्टरवासी खूब खरी खोटी सुना रहे है। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियो को जूं तक नहीं रेंग रही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now