Rewari: बाइक चोरी करते हुए धारूहेड़ा में रंगें हाथों चोर दबोचा, लिया रिमांड पर

On: July 18, 2023 1:56 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: यहां की विशाल कालोनी में सोमवार रात को किराये की बिल्डिंग से बाइक चोरी करके ले जा रहे चोर को किरायेदारों ने धर दबोचा। लोगों ने चोर की रात को जमकर धुनाई करने के बाद उसे थाना धारूहेड़ा पुलिस को सौंप दिया। आरोपित की पहचान अलवर के टपूकड़ा के गांव उबारका के रहने वाले आजाद के रूप में हुई है। एक आरोपित अंधेरेे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

Thana Dhr 2

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि विशाल कालोनी में एक ​बिल्डिंग में कई किरायेदार रहते हैं। रात को करीब 10 बाइकें बिल्डिंग में खडी हुई थी। चोरो ने एक बाइक का ताला तोडकर उसे बाहर गली में खडी कर ली। जब वे दूसरी बाइक का ताला तोड रहे थे।, तो बाइक में लगा एंटी थेप्ट अलार्म बज गया।NATIONAL SPORTS: पेरा ऐथलिट पूजा यादव ने विश्च में फिर लहराया परचम

अलार्म की आवाज सुनकर डयूटी से आ रहे व किराये पर रहे युवकों ने उसे भागते हुए दबोच लिया। शोर सुनकर दूसरा युवक वहां से फरार हो गया। किरायेदारों ने चोर की जमकर धुनाई की तथा बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी पहलाद सिंह ने घरो में कैमरे लगाने तथा वाहनो में अलार्म लगाने की अपील की है।Rewari: विपुल गार्डन सोसायटी की महिलाएं फिर उतरी सडकों पर, जानिए क्या है मांग

लिया गया है रिमांड पार: आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन रिमांड पर लिया गया है। एक आरोपित फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। आरोपित से एक चोरी की बाइक बरामद की है। जिसे वे चोरी करने ले जाने वाले थे।
चमन चौहान, एएसआई थाना धारूहेड़ा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now