Rewari News: तालाब में डूबा युवक, बुझ गया घर का चिराग

On: July 8, 2024 5:10 PM
Follow Us:

Rewari News: जिले के गांव भड़ंगी गांव में एक नाबालिग लड़के की तालाब में डूबने से मौत हो गई। लड़का तालाब में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से करीब 6 घंटे के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि भड़ंगी गांव निवासी कुणाल (17) 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह दोहपर गांव के तालाब में नहाने गया था। उस समय तालाब के आसपास काफी लोग थे। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुणाल की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

youth 2
6 घंटे में मिला शव: सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद कुणाल का शव बाहर निकाला जा सका।

बुझ गया चिराग: कुणाल अपने परिवार की इकलोटी संतान थी। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुुए पोस्टमार्टम कराने के बाद कुणाल का शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुए हादसे से घर में कोहराम मच गया। कुणाल अपने माता पिता का एक ही बेटा था

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now