Rewari News: गांव मंदोला में अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड

On: August 12, 2025 8:46 PM
Follow Us:
Rewari News: थाना खोल पुलिस ने अवैध धारदार चाकू रखने के आरोप में गांव मंदोला निवासी पवन को गिरफ्तार किया है

Rewari News: थाना खोल पुलिस ने अवैध धारदार चाकू रखने के आरोप में गांव मंदोला निवासी पवन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को सूचना मिली थी कि मंदोला नहर के पास एक युवक धारदार हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को मौके पर काबू कर लिया। Rewari Illegal Weapon Case 2025

तलाशी के दौरान आरोपी पवन के पास से एक अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना खोल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे हथियार रखने के उद्देश्य और संभावित आपराधिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सके।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now