Rewari News: योग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

On: June 16, 2025 6:12 PM
Follow Us:
आयुष विभाग रेवाड़ी द्वारा योग विज्ञान विभाग आईजीयू मीरपुर की ओर से कालेज परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

Rewari News: आयुष विभाग रेवाड़ी द्वारा योग विज्ञान विभाग आईजीयू मीरपुर की ओर से कालेज परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केएलपी कॉलेज की प्राचार्या कविता गुप्ता ने विद्वानों और अतिथियों का स्वागत किया।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने अपने प्रस्तुतिकरण में प्रमाण-आधारित योग पर चर्चा की। प्रोफेसर जयप्रकाश (आईजीयू योग विभाग) ने योग के इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि अन्य वक्ताओं ने योग विज्ञान के भविष्य पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रोफेसर अमरदीप (आईजीयू), डॉ. कोमल (आयुष विभाग), डॉ. राजेश (आयुष), डॉ. युद्धवीर(योग विशेषज्ञ, रेवाड़ी), और डॉ. राकेश (योग और प्राकृतिक चिकित्सा) उपस्थित थे।

कार्यशाला के दौरान केएलपी कॉलेज परिसर में स्टाफ और कार्यशाला के सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। आयुष विभाग रेवाड़ी का यह प्रयास योग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now