Rewari News: फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर बदमाशो ने नकदी, मोबाइल व कार छीनी, दो किलोमीटर दूर कार लवारिश बरामद

On: February 9, 2024 9:31 PM
Follow Us:
शराबी ने की पुलिस को कॉल, जनाब सींमत मरा नहीं मारा गया है, जानिए क्या पूरा माजरा

रेवाडी: जिले में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने (Loot at Rewari)  दुकानदार के साथ लूटपाट की। वे हजारों रुपए कैश, मोबाइल और वैगनआर कार छीन ले गए। पुलिस ने हाईवे पर लवारिश हालत में कार बरामद की है।

CRIME

National Crime: बिहार का 50 हजार का ईनामी बदमाश दबोचा, नाम बदलकर छिपा हुआ था धारूहेड़ा , जानिए कैसे चढा हत्थे

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव बुहाना निवासी ऋषिराज धारूहेड़ा स्थित रामजस नगर में मकान बनाकर रह रहा है। उसने 2 दिन पहले ही रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मांढैया कलां गांव की सीमा में खेत के पास खोखे के रूप में दुकान खोली थी। देर शाम एक फॉर्च्यूनर कार में कुछ लोग सवार होकर उसके पास पहुंचे।

12 हजार नकदी व मोबाइल छीना

बदमाश कुछ देर तक उसके पास बैठे रहे और उससे बातचीत भी की। फिर उनमें से एक लड़के ने अचानक मेरी गर्दन को दबाकर मुझे नीचे गिरा दिया और मेरी पेंट की जेब से गाड़ी की चाबी व मोबाइल के अलावा 12000 रुपए कैश छीन लिए। आरोपी उसकी वैगनआर गाड़ी को दिल्ली रोड की तरफ लेकर भाग गए। गाड़ी में उसका बैग रखा हुआ था, जिसमें गाड़ी के कागजात थे। ऋषिराज की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।

Rewari News: नंदरामपुर बास में किक्रेट प्रतियोगिता 15 से

लवारिश हालत मे कार बरामद

ऋषिराज ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। पुलिस की एक टीम वारदात स्थल पर पहुंची। वैगनआर गाड़ी में जीपीएस लगा होने के कारण बदमाश उसकी गाड़ी को रास्ते में ही छोड़कर भाग गए। गाड़ी में उसका बैग रखा हुआ था, जिसमें गाड़ी के कागजात थे। ऋषिराज की शिकायत पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने गाड़ी को लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now