Rewari News: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में कहानी सुनाओं प्रतियोगिता आयोजित

On: September 14, 2025 10:08 AM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखडा में कहानी सुनाओं प्रतियोगिता आयोजित

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखडा में अंवेषण मंच के तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विविध कहानियों का मंचन कर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।Rewari News

प्रतियोगिता में मनवर (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि काजल एवं टीम (बी.एससी. प्रथम वर्ष) को द्वितीय और मुस्कान एवं टीम (बी.एससी. प्रथम वर्ष) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर अंग्रेज़ी विभाग के डॉ. महेश कुमार ने भी कहानी प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।Rewari News

निर्णायक मंडल में डॉ. महेश कुमार, डॉ. सुशीला लांबा, श्रीमती एकता, डॉ. मीनाक्षी एवं श्रीमती स्वीट ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। अंवेषण मंच के संयोजक डॉ. सिद्धांशु व प्राचार्या डॉ. दयावती ने प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now