Rewari News: Haryana Police के साथ UP के मुजफ्फरनगर में हाथापाई? जानिए क्या था मामला !

On: June 14, 2024 6:55 AM
Follow Us:

Rewari News: यूपी के मुजफ्फरनगर में हरियाणा पुलिस व अधिवक्ता के बीच हाथापाई हो गई। रेवाड़ी से (Haryana Police) हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने अधिवक्ता के चैंबर में पहुंच गए और पिस्टल निकाल लिया। इस दौरान हड़कंप मच गया।

महिला अधिवक्ता के चैंबर से धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची   को फजीहत झेलनी पड़ी। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मुल्जिम को पकड़ने के लिए पिस्टल निकाला तो अधिवक्ता ने शोर मचा दिया।

पुलिसकर्मियों से हाथापाई: शोर सुनकर आसपास के अधिवक्ता एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से (Rewari Police) हाथापाई की गई। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराया।

जानिए क्या है मामला: हरियाणा के रेवाड़ी से पत्नी के साथ चल रहे विवाद में एक व्यक्ति पैरवी के लिए महिला अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंचा था। आरोपी प्राॅपर्टी के दूसरे मुकदमे में लंबे समय से वांछित है।

चेंबर में मची अफरा तफरी: बता दे कि हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी आरोपी को पकडने के यूपी में आए थे। उसे पकड़ने अधिवक्ता के चैंबर में पहुंच गए और पिस्टल निकाल लिया। मामला एसपी तक पहुंच गया हैं

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now