Rewari News: किस पर करें विश्वास, ड्राईवर ने बेच दिए दो टायर

On: May 6, 2024 5:14 PM
Follow Us:

Rewari News: किस पर विश्वास करें। जिस चालक को पिछले कई सालों अपने वाहन पर विश्वास के चलते रखा हुआ था, वहीं चोर निकला। कैंटर गाड़ी के टायर चोरी करने के मामले में आरोपी ड्राईवर (Driver news)  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव गिरधरपुर निवासी बन्टू के रूप में हुई है।

जानिए क्या था मामला: बता दे कि भिवानी के गांव मोतीपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसकी कैंटर गाड़ी पर यूपी के जिला बदायु के गांव गिरधरपुर निवासी बन्टू बतौर ड्राईवर नौकरी करता था। जो वह 11 जून 2023 को कैंटर गाड़ी में सामान लोड करके नीमराणा से गुरुग्राम गया था।

टायर बेच हुआ फरार: ड्राईवर बन्टू उसकी गाड़ी के दो टायर बावल (Bawal News) में एक कबाड़ी को बेच कर फरार हो गया है। जब उसने पास फोन किया तो वह बंद मिला। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

सीसीटीवी से किया काबू: पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक ने जिस कबाडी को टायर बेचे थे। वहां सीसीटीवी  (CCTV) फुटेज के आधार ड्राईवर बन्टू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now