Rewari News: गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास के मामले में तीन गिरफ्तार

On: May 10, 2024 6:18 PM
Follow Us:

Rewari News: पुलिस ने कैम्पर गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास के (Murder News)  मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ढाणी शोभा निवासी सुदेश उर्फ सूरज, कुण्ड मंडी निवासी जितेंद्र उर्फ जीता गुर्जर व जिला महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास शिवकुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

गांव मनेठी निवासी धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि 25 अप्रैल को वह दोपहर के समय अपने साथी शुभम और वेदपाल के साथ वेदपाल के सर्विस स्टेशन पर बैठे हुए थे। तभी अचानक से एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी वह आई जिसे अटेली के बेगपुर निवासी हरेंद्र चला रहा था। जो कैम्पर गाड़ी से संदीप उर्फ मामा निवासी गांव खैराना जिला महेन्द्रगढ, सूरज निवासी गांव ढाणी कोलाना, अंकित निवासी गांव पाडला, नीरज निवासी गांव मनेठी, जितेन्द्र उर्फ जीता गुर्जर निवासी गांव कुण्ड व चार अन्य युवक उतरे और लाठी, डंडो से उनके साथ मार पीट करने लग गऐ।

जो लड़ाई का शोर सुनकर आस पास के दुकानदार व उनके घरो के लोग मौका पर आ गऐ। तभी आरोपी हरेन्द्र ने उक्त कैम्पर गाडी को उसके प्लाट मे से घुमाकर उन्हें जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मार दी। जो गाडी की गति बहुत ही तेज थी। जब तक वह संभल पाते तब तक आरोपी हरेंद्र ने उसके साथी वेदपाल व आरोपी के साथ आए एक लडके अंकित को बुरी तरह कुचल दिया।

आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर उरोक्त कैम्पर गाड़ी को लेकर बहरोड़ रोड की तरफ से भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मारपीट व हत्या के प्रयास तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो पुलिस ने इसमें संलिप्त तीन आरोपी सुदेश उर्फ सूरज, जितेंद्र उर्फ जीता गुर्जर व शिवकुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now