Rewari News: होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यहां जाने रूट व ठहराव

On: March 7, 2026 8:31 PM
Follow Us:
train

रेवाड़ी: समय समय रेलवे रेलो का विस्तार करता रहता है। इसी को लेकर होली को देखते हुए रेलवे ने एक बार मंगलवार से विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इन सभी ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर होगा जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। होली पर्व को लेकर कई ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है ताकि यात्रियो का आवागमन में परेशानी नही हो।Rewari News

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि होली पर नौकरी करने वाले अपने गांव जाते है तथा कुछ लोग पर्व के चलते अपने रिश्तेदारियों मे जाते है ऐसे में होली पर काफी भीड बनी रहती है। लोगो केा भीड से राहत के लिए कई ट्रेनो का विस्तार किया गया है।

गोमतीनगर-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार रात 11:55 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी। वापसी दिशा में खातीपुरा-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार संचालित की जाएगी और कुल चार ट्रिप लगाएगी। इस सेवा से लखनऊ और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

इसी तरह मदार-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 31 मार्च तक कुल 31 ट्रिप लगाएगी। रोहतक से मदार के लिए भी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन समान अवधि में 31 ट्रिप संचालित की जाएगी।

इसके अलावा साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 23 मार्च तक प्रत्येक सोमवार शाम 6:45 बजे साबरमती से रवाना होगी और कुल पांच ट्रिप पूरी करेगी। हरिद्वार से साबरमती के लिए साप्ताहिक स्पेशल 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार रात 9:45 बजे चलेगी और यह भी पांच ट्रिप संचालित करेगी।

होली पर्व को लेकर इन ट्रेनों का किया गया विस्तार

कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च तक पांच ट्रिप संचालित होगी। रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 30 मार्च को 10 ट्रिप और रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 व 31 मार्च को 10 ट्रिप चलाई जाएगी।

मुम्बई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 3 से 27 मार्च तक आठ ट्रिप और भिवानी-मुम्बई सेंट्रल 4 से 28 मार्च तक आठ ट्रिप संचालित होगी। बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल 4 से 25 मार्च तक चार ट्रिप और भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 5 से 25 मार्च तक चार ट्रिप चलेगी।

कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च तक पांच ट्रिप संचालित होगी। रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 30 मार्च को 10 ट्रिप और रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 व 31 मार्च को 10 ट्रिप संचालित होगी।

रेवाड़ी-रींगस और 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 31 मार्च को 10-10 ट्रिप लगाएंगी। जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल 31 मार्च तक 31 ट्रिप और भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल भी इसी अवधि में 31 ट्रिप संचालित होगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now