Rewari News: छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजा न्यायायिक हिसारत में

On: December 29, 2025 4:06 PM
Follow Us:
JAIL

Rewari News: रेवाड़ी जिले के मीरपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के छेडछाड करने वाले प्रिंसिपल विकास यादव को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायायिक हिसारत में भेज दिया है।

बता दे थे कि थाना धारूहेड़ा पुलिस को नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि 25 दिसंबर को प्रिंसिपल विकास यादव ने उसे दवा देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया। वहां उसने जबरन छात्रा का हाथ पकड़ लिया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।Rewari News

घटना के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में राजस्थान के जयपुर के प्रयागपुरा के रहने वाले विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

चार दिन से था फरार: बता दे शिकायत के बाद से आरोपी विकास यादव फरार हो गया था, पुलिस ने बावल रोड रेवाड़ी काबू कर लिया है। आरोपित को रेवाड़ी अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now