Rewari News: विधायक चिरंजीव राव ने रास्ते का किया उदधाटन, कहा- भाजपा राज में जनता दुखी !

On: July 7, 2024 8:52 PM
Follow Us:

Rewari News  विधायक चिरंजीव राव ने बताया की हरियाणा की महिलाएं सुरक्षित नही हैं। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढते जा रहे हैं। युवा बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पडे हुए हैं। रोजगार के नाम सत्ता काबिज करने वाली भाजपा से अब जनता तंग आ चुकी है।

 

विधायक चिरंजीव राव ने बताया विधायक के ग्रांट का जितना पैसा भी आया है लगभग सारा मैंने विधानसभा में लगवा दिया है। जिनमें से कुछ कार्य पूरा हो चुका है जबकि कुछ कार्य अभी चल रहा है जिसको जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। जबकि जो बडी परियोजनाएं हैं उनको हमारी कांग्रेस की सरकार आने पर पूरा करवा दिया जाएगा।

रास्ते का किया उदधाटन: रेवाड़ी कांग्रेस के विधायक चिरंजीव ने आर्दश ग्राम योजना के तहत गांव लाधुवास में रास्ते का उदघाटन किया गया। रास्ता बनवाने पर समस्त ग्रामिणों की तरफ से विधायक चिरंजीव राव का जोरदार स्वागत व धन्यवाद किया गया।

mla rewari chiranjiv

विधायक चिरंजीव राव ने कहा सबका साथ सबका विकास, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, हर वर्ष 2 करोड रोजगार, हर किसी के खाते में 15 लाख रूपये, वन रैंक वन पेंशन, पेट्रोल डीजल सस्ता कर देगें, अच्छे दिन आऐंगें इत्यादि न जाने कितने झूठे वायदे करके भाजपा ने सत्ता हथियाई थी।

लेकिन अब इनकी सच्चाई जनता जान चुकी है। अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हाफ कर दिया है जबकि 3 महिने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में साफ करने का काम जनता कर देगी।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। मंहगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आज प्रदेश की जनता फैमिली आई से तंग आ चुकी है, रजिस्ट्रिी बंद बडी हैं। मौजूदा सरकार ने जनता को तंग करने का ठेका ले लिया है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाले अब किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य भी नही दे रहे हैं।

प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नही हैं आए दिन महिलाओं पर अत्याचार बढते जा रहे हैं, युवा बेरोजगार घूम रहा है। प्रदेश में 2 लाख सरकार पद खाली पडे हुए हैं। रेवाड़ी में थोड़ी सी बारिश होते हीतालाब बन जाता है, लोगों को पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहा, नहर समय पर नहीं आ रही इत्यादि ने लोगों का जीना दुर्भर कर रखा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now