Rewari news: कारपेंटर से मारपीट कर फोन छीनने वाला दो दिन रिमांड पर

On: April 9, 2024 4:23 PM
Follow Us:

Rewari news: गांव बुडाना में  (Dharuhera crime)दो कारपेंटरों को बुलाकर उनके साथ मारपीट करके मोबाइल फोन छीनने की वारदात में शामिल एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव बुढाना निवासी यशपाल उर्फ़ हन्नी के रूप में हुई है। आरोपी को दो दिन रिमांड पर लिया गया हैं

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम  (Gurugram crime) के गांव दौलताबाद कुणी निवासी प्रशांत मानेसर में कारपेंटर का काम करता है। 18 फरवरी 2024 की सुबह उसके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम बुडाना निवासी हन्नी बताते हुए कहा कि उन्हें रसोई में फिटिंग का काम कराना है।

 

दोना भाई अपनी बाइक पर गांव बुड़ाना आ गए। वहां पर साइड को लेकर गांव विवाद हो गया।आरोपितो ने डंडा लेकर उनके साथ मार पीट करने लगे। इस दौरान आरोपी उनको जान से मरने की धमकी देकर उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

 

थाना धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी गौरव, नरबीर, कुशाल उर्फ़ लिल्लु व राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी गांव बुढाना निवासी यशपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now