Rewari News : Kosli ग्राम पंचायत भवन में Dr Smita Kashyap और Dr. Manish sharma की ओर से एक विशेष निःशुल्क चर्म रोग एवं हड्डी रोग जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में Dr Smita Kashyap (MBBS, MD – डर्मेटोलॉजी) ने गाँव के जरूरतमंदों को मुफ्त परामर्श और उपचार प्रदान किया।
इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ शिवपुरी महाराज (मठाधीश, कोसली मठ) के कर कमलों द्वारा हुआ। ग्राम सरपंच रामकिशन जी के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों मरीजों को लाभान्वित किया गया। शिवपुरी महाराज आम जनता से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।

Dr Smita Kashyap ने मरीजों को त्वचा , नाखून और बाल संबंधी समस्याओं की जाँच कर उचित दवाएँ प्रदान कीं और साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी बढ़ाई। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उचित चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचें।” अक्सर गलत खान पान के शरीर में बीमारियां होती है। अगर समय रहते इस बीमारियों का ईलाज नहीं करवाया तो ये बाद में नासूर बर जाती है।

















