Rewari News: 58 लाख की लागत से निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की वितरित

On: July 19, 2025 7:43 AM
Follow Us:
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को भारत सरकार द्वारा चिह्नित 100 लाभार्थियों को लगभग 58 लाख की लागत से निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की हैं।

Rewari News:  रेवाड़ी रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि सीएसआर गतिविधियों के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को भारत सरकार द्वारा चिह्नित 100 लाभार्थियों को लगभग 58 लाख की लागत से निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की हैं।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को माॅडल टाउन में सीएसआर योजना के तहत 100 दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण की।

डीसी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता, एलिम्को सामाजिक न्याय मंत्रालय के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा के साथ मिलकर लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की। Rewari News
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्हें भी अपने जीवन को पूरे आत्म सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों के प्रति प्रशासन संवेदनशील है और यह संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर उनका हर संभव सहयोग किया जा रहा है।Rewari News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now