Rewari News: रेवाडी मे बदमाशो का कहर बढता ही जा रहा है। गुरूवार रात को खाना पैक कराने गए एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर का कार सवार बदमाशो ने अपहरण कर लिया गया। डॉक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। डॉक्टर को हादसे में चोटें आई हैं।
रेवाडी पुलिस को दी शिकायत मेंं जिला महेंद्रगढ के छाजूपुरम कॉलोनी निवासी डा. मनीष ने बताया कि वह गुरुवार रात अस्पताल में ड्यूटी पर था। वह रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के लिए गया था। वह रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा हो गया।
जैसे ही गाडी से चलने लगा तो एक कार सवार ने उसकी कार के आगे गाडी लगा द। उसने अपनी साइड में कार दी। वह समझा की कोई जानकार होगा । दोनों ने उसे जरूरी बात करने के बहाने अपन स्विफ्ट गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी हाईवे की ओर भगा दी।
उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए बात कही तो दोनों गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। पुल के पास गाड़ी के आगे ट्रक आने से गाड़ी की रफ्तार धीमी पड़ तो वह गाड़ी से कूद गया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
दोस्त ने करवाया भर्ती’ कार से कूदने पर डा मनीष को सिर में चोटें आई हैं। उसके दोस्त अशोक ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर के शिकायत के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने (FIR in Rewari) मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















