Rewari News: भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने धीरज यादव

On: April 15, 2024 8:03 PM
Follow Us:

संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य : धीरज यादव
Rewari News : भारतीय जनता पार्टी  (BJP news) के युवा नेता एवं समाजसेवी जिले के गांव शहबाजपुर पदैयावास निवासी धीरज यादव को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति् की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओ की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी ने धीरज यादव  (Rewari News)  की नियुक्ति करते हुए उम्मीद जताई है कि वे जिले में प्रकोष्ठ की मजबूत टीम तैयार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। धीरज यादव ने अपनी नियुक्ति पर (Rao inderjit Singh)  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकम सिंह भाटी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान सहित प्रदेश व केंद्र के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

BJP 3

ईमानदारी ने निभाएंगें दायित्व

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक धीरज यादव  (Dhiraj Yadav) ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से वे जल्द ही रेवाड़ी जिले में एक मजबूत टीम तैयार करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वे पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी की नीतियों व सहकारिता से जुड़े कार्यों का किसानों व आम लोगों को लाभ दिलाने के लिए भी पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

तीसरी बार लहराएयेगी पहचम

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़े लोकतांत्रित संगठन भारतीय जनता पार्टी  (BJP Haryana) तथा प्रधानमंत्री  (PM Modi) नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार अपना परचम लहराएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now