Rewari News: रेवाड़ी की समाजसेवी दीपिका यादव को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद रेवाड़ी सहित हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लगातार बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला जारी है।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर मजबूत पकड़ के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस में यह दायित्व मिलना उनके लिए गर्व की बात है, साथ ही यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।Rewari News
कहा निष्ठा से काम करेंगी: उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। दीपिका यादव ने कहा कि महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं की आवाज को मजबूती देना और उन्हें संगठन से जोड़कर नेतृत्व के लिए तैयार करना है, जिसे लेकर वे पूरी निष्ठा से काम करेंगी।Rewari News

















