Rewari News: सीएम नायब सैनी ने किया नवनिर्मित जेल परिसर का उद्घाटन, इसी जेल से भागे थे 14 कैदी

On: June 15, 2025 1:59 PM
Follow Us:
हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार का करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जेल के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन किया।

Rewari News: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार का करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जेल के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर जेल मंत्री डा. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। बतों दे इसी जेल से कोरोना काल में 14 कैदी भाग गए थे।

शिफ्ट होंगे कैदी: बतों दे रेवाड़ी में अब बड़ी जेल बन गई है। डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि अब इससे पहले रेवाड़ी में केवल 65 कैदियों की क्षमता वाली एक छोटी जेल थी, जिसके कारण 700 से अधिक कैदियों को गुरुग्राम, नारनौल और झज्जर की सुविधाओं में स्थानांतरित किया गया था। अब ये समस्या खत्म हो जाएगी। Rewari News

नई जेल में लगभग 1,000 कैदियों को रखा जा सकता है, जिससे क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा क्षेत्र में कैदी प्रबंधन में रसद संबंधी चुनौतियों में कमी आएगी। जो कैदी बाहर भेजे गए थे उनको अब यहां पर शिफ्ट करवाया जाएगा।

चर्चा में रही है जेल: बता दे कि कोरोना काल में यहां पर काफी केदियों को शिफ्ट किया गया था। उस समय यहां से 14 कई कैदी रात को को फरार हो गए थे। कैदियों के फरार होने के चलते यह जेल पहले ही काफी चर्चा में है। उस समय जेल का पूरा काम नहीं हुआ था।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ कृष्ण कुमार, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक अनिल यादव भी मौजूद हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now