Rewari News: धारूहेड़ा कस्बे के गांव राजपुरा आलमगिरपुर में ग्रामीणों की ओर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई तथा राहगिरों का पानी पिलाया जा रहा है।
सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव के बस पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई हुई। यहां से गुजर रहे राहगिरों को रोक रोक पानी पिलाया जा रहा है।
ग्रामीणो के सहयोग से पिछले दस दिन से छबील जारी है। लोगो ने बताया कि छबील जून माह तक जारी रहेगी। इस मौके मनीष, आशीष, प्रदीप, तरूण, मनोज, अनिकेत, राजेश आदि मौजूद रहे।
















