स्कूल बच्चों ने किया सेक्टर छह थाने का भ्रमण, जाना क्या होती है पुलिस की भूमिका
Rewari News: धारूहेड़ा आरपीएस स्कूल के बच्चों ने बुधवार को Dharuhera पुलिस थाने भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी कार्यशैली को समझा।
विद्यार्थियों ने जाना कि पीड़ित के थाने पहुंचने के बाद उसे क्या करना होता है। साथ ही पुलिस में सिपाही से लेकर थाना प्रभारी की क्या भूमिका होती है। Rewari News
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों की सभी जिज्ञासाओं को सुनकर उनके हर सवाल का जवाब दिया और उन्हें देश का अच्छा नागरिक बनने की सीख भी दी गई।थाना प्रभारी Jagdish ने विद्यार्थियों से कहा कि यदि किसी स्थान पर कोई अपराध हो रहा या कोई घटना होती है।Rewari News

आप लोग तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस से डरने की जरूरत नही है। पुलिस का काम आम जनता की सुरक्षा करना है। उन्होंने मोबाइल के बारे में कहा कि मोबाइल जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी है।Rewari News
किसी को अपने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी न बताएं और ना ही किसी लिंक पर लॉगइन न करें।Rewari News

















