Rewari News: BJP धारूहेड़ा मंडल की बैठक आयोजित, संयोजक व सह सयोंजक बनाने को लेकर किया मंथन

On: August 25, 2025 5:10 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा' हरियाणा भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन पर्यटन निगम अरविंद यादव का स्वागत करते हुए

Rewari News :सोहना रोड स्थित रानी संतोष देवी धर्मशाला में सोमवार को भाजपा मंडल धारूहेड़ा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह कोसलिया ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन पर्यटन निगम अरविंद यादव मौजूद रहे।Rewari News

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

 

इस मौके पर संयोजक व सह संयोजक बनाने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अंतर सिंह पांचाल , राहुल जोशी पार्षद, दिनेश सैनी, नानक खोला, रामनिवास प्रजापत, नवीन शर्मा , संजय रुस्तगी मंडल प्रभारी, खेम चंद ,नेहा चौधरी, नरवीर व अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now