Rewari News: भिवाड़ी का रसायन युक्त बदबूदार कालापानी बना मुसीबत

On: August 6, 2025 8:22 PM
Follow Us:
भिवाड़ी का रसायन युक्त बदबूदार कालापानी बना मुसीबत, जैन मंदिर संचालक ने केंद्रीय मंत्री को भेजी शिकायत

Rewari News: भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार चेतावनी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि धारूहेड़ा के कई मोहल्लों में सैकड़ों परिवारों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। मुख्य सड़कों पर जलजमाव और दुर्गंध से लोग न तो आ-जा पा रहे हैं और न ही स्वच्छ हवा में सांस ले पा रहे हैं। Rewari News

जैन मंदिर के संचालक प्रदुमन जैन ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि भिवाड़ी से निकले रसायनिक नालों के कारण आसपास का वातावरण बेहद विषैला हो चुका है उनका आरोप है कि भिवाड़ी के कुछ लोग अलवर बाइपास के पास लगे अवरोधक को हटवाने के लिए हरियाणा प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।

यदि यह अवरोधक हटाया गया तो काला पानी धारूहेड़ा के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में और अधिक तेजी से फैल जाएगा, जिससे हालात बेकाबू हो सकते हैं। जब केंद्र और दोनों राज्यों में एक ही पार्टी की सरकार है तो इस तरह की मूलभूत समस्या को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

सीएम को शिकायत का कोई असर नही: बता दे कि इसके लिए 20 दिन पहले उपचेयरमैन अजय जांगडा, पार्षद कमले देवी, सरोज बाला, त्रिलोक, डीके शर्मा, राजकुमार ने डीसी व सीएम को इस पानी की शिकायत की थी। लेकिन इसके बावजूद एक निजी स्कूल के पीछे से धडल्ले से काला पानी छेाडा जा रहा है।
धारूहेड़ा: बेस्टेक मॉल व जैन मंदिर के पास पास जमा काला दूषित पानी

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now