Rewari News: डूंगरवास में लगाया बाबा श्याम का पांचवां विशाल सेवा शिविर

On: February 19, 2026 8:23 PM
Follow Us:
डूंगरवास में लगाया बाबा श्याम का पांचवां विशाल सेवा शिविर

Rewari News: धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में बाबा श्याम का पांचवां विशाल सेवा शिविर आयोजित किया गया है। योगेंद्र पंच व संजय ने बताया कि यह शिविर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से लगातार पांचवीं बार संचालित किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्रा कर खाटू धाम की ओर जा रहे श्याम प्रेमियों को रास्ते में राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बता दे बडी संख्या में लोग खाटू श्याम के दरबार के पहुंच रहे है। हाइवे पर श्रीश्याम के जयकारो से माहौल भक्त्मिय बना हुआ है।Rewari News

शिविर में यात्रियों के ठहरने के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है, वहीं शुद्ध भोजन, पेयजल और प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर रामकुवार, रोहित, योगराज, संसार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से सेवा में सहयोग दे रहे हैं।Rewari News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now