Rewari News: धारूहेड़ा में सफाई को लेकर निकाली जागरूकता रैली

On: September 18, 2025 7:40 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: जागरूकता रैली निकालते हुए

धारूहेड़ा: सेवा पखवाड़े के अवसर पर नगरपालिका व सैनी पब्लिक स्कूल की ओर से मंगलवार को शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। नगरपालिका कर्मियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।Rewari News

ज्योतिबा फूर्ल पार्क में बच्चों की ओर से पौधारोपण किया गया।
ज्योतिबा फूर्ल पार्क में बच्चों की ओर से पौधारोपण किया गया।

नपा चेयरमैन कंवर सिंह ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की कल्पना संभव है और प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना चाहिए। उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास गंदगी न फैलाएं और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।Rewari News

धारूहेड़ा: जागरूकता रैली निकालते हुए
धारूहेड़ा: जागरूकता रैली निकालते हुए

पार्क में किया पौधारोपण: इस मौके पर ज्योतिबा फूर्ल पार्क में बच्चों की ओर से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक विनय कौशिक, दरोगा शंकरलाल, सुपरवाइजर अनिल, राजबीर, तेजसिंह, विकास व सैनी स्कूल के प्राचार्य ब्रहम प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now