Rewari News: यूपी के श्रमिक की धारूहेड़ा में मौत, पैनम कंपनी में करता था काम

On: February 3, 2026 6:32 PM
Follow Us:

 Rewari News: धारूहेड़ा: गांव जोनियावास में किराए के मकान में रह रहे एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमीरचंद यादव पुत्र लालमणि यादव के रूप में हुई है। जो बिहार के जिला भोजपुर के आरा क्षेत्र के गांव खरोनी का रहने वाला था।

सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि अमीरचंद जोनियावास स्थित पैनम कंपनी में काम करता था और गांव जोनियावास में चंदन के मकान में किराए पर रह रहा था। अमीरचंद यादव बीते दो दिनों से किसी का फोन रिसीव नहीं कर रहा था। मंगलवार को उसके गांव से उसके बेटे का फोन मकान मालिक के पास आया। Rewari News

 

बेटे ने अमीरचंद से बात करवाने के लिनए कहा। जब मकान मालिक कमरे अंदर आया तो अमीरचंद यादव चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलि ने मरने के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now