Rewari Murder : दुकानदार को दौडा दौडा कर चाकू से गोदकर हत्या करने वाला दो दिन रिमांड पर

On: November 5, 2021 11:56 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती निवासी यश उर्फ नन्नु के रूप मे हुई है। रामअवतार सैनी ने रेवाड़ी ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि उसका लड़का अमित रेवाड़ी के बार हजारी मे स्थित आगरा चाट भंडार पर काम करता था। बुधवार की रात को अमित दुकान से मिठाई का डब्बा घर पर रखकर हमे ये कह कर गया था कि मैं दुकान का सामान रखवाकर आऊँगा। पूरी रात निकाल गई लेकिन मेरा लड़का वापिस घर नही लोटा। सुबह मुझे पता चला कि मेरे लड़के अमित के साथ कुछ लड़को ने मारपीट की तथा चाकू से भी वार किए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद मेरे लड़के अमित को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी यश उर्फ नन्नु पुत्र अशोक कुमार निवासी नई बस्ती रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now