Haryana crime: रेवाड़ी नगर परिषद के जेई व अकाउंटेंट सस्पेंड, कार्रवाई की सूचना मिलते ही EO गए छुटी

On: February 12, 2026 6:45 PM
Follow Us:
SUSPENDED

Haryana crime: चंडीगढ़ निदेशालय की ओर एक ओर बडा फैसला जारी किया है। निदेशालय की ओर से रेवाड़ी जिला नगर परिषद के जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को तुंरत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में नगर परिषद ईओ सुशील कुमार भुक्कल भी अब संदेश के घेरे मे आ गए है। वैसे ही रेवाड़ी नपा पहले ही भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा में रही है वही एक बार फिर एक ओर गोलमाल सामने आया है।

 

जानिए क्या है आरोप: ईओ ने कहा कि निदेशालय को शिकायत में गलत तथ्य भेजे गए। जेई को गलती से जो सेलरी जारी हुई, उसकी ब्याज समेत रिकवरी हो चुकी है। बता दे कि ईओ और अकाउंटेंट ने जेई को छुटि्टयों के दौरान का वेतन जारी कर दिया। इसी को लेकर अब ये गाज गिरी है।Haryana crime

REWARI NPA
REWARI NPA

जानिए कौन है ईओ: ईओ भुक्कल रिश्ते में हुड्डा सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं झज्जर विधायक गीता भुक्कल के भतीजे हैं। जैसे ही उसे कार्रवाई के बार में पता चला तो तो वे वीरवार को अचानक ईओ छुट्टी पर चले गए। सबसे अहम बात यह है रेवाड़ी में विकास कम घोटाले ज्यादा हो रहे है।

सरकार कोई आए सभी भरते है जेब: बता दे पहले लोगो को उम्मीद थी भाजपा सरकार आई है कूुछ भष्ट्राचार कम होगा। लेकिन भ्रष्टाचार जारी है। कोई काम बिना पैसे नहीं होता। नपा की ओर से बनाई गई सडकों की हालात देखकर साफ जाहिर है ठेकेदार से कितना कंमीशन ये अधिकारी लेते होंगें।ै

छूटी के बावजूद जारी कर दिया वेतन: जांच मेंं पता चला है कि जेई हैप्पी ने 2025 में चार माह का अवैतनिक अवकाश लिया था। जेई छुट्टी खत्म होने से पहले ही ड्यूटी जॉइन कर ली। इसके लिए निदेशालय से कोई स्वीकृति नहीं ली। इसके बावजूद उन्हें दो माह का वेतन जारी कर दिया। बताया जा रहा है इस मामले मे ईओ से लेकर कई अधिकारी मिले हुए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now