भागवत कथा में Rewari MLA ने ली शिरकत, स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद

On: March 11, 2026 8:11 PM
Follow Us:
भागवत कथा में रेवाड़ी के विधायक ने ली शिरकत, स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद

Rewari:  धारूहेड़ा: यहां के सेक्टर छह स्थित सामुदायिक केंद्र में अखंड परमधाम योगा समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम में रेवाडी के विधायक ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। इस दौरान रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने कथा व्यास स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से कथा का रसपान किया।Rewari

कथा सुनने सेवा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती

कथा के दौरान स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान की भक्ति और सत्संग से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम भी है।

MLA REWARI 2
स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद ” width=”1024″ height=”573″ /> भागवत कथा में रेवाड़ी के विधायक ने ली शिरकत, स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज का लिया आशीर्वाद

कथा सुनने से व्यक्ति के मन में सद्भावना, सेवा और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 15 मार्च को होगा। इसी दिन पूर्व आहुति के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को कथा में बडी संख्या में श्रऋालु मौजूद रहे।

भाईचारा और आपसी प्रेम की भावना मजबूत

विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज को नई दिशा देता है और लोगों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने स्वामी श्री ज्योतिम्रयानन्द गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now