रेवाड़ी जंक्शन की 32 करोड़ रुपये की लागत से होगी कायाकल्प, हेरिटेज लुक देने मे जुटे कारीगर

On: September 11, 2025 12:37 PM
Follow Us:
रेवाड़ी जंक्शन की 32 करोड़ रुपये की लागत से होगी कायाकल्प, हेरिटेज लुक देने मे जुटे कारीगर

रेवाड़ी जंक्शन को करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया गया है। यात्रियों को वातानुकूलित वेटिंग हॉल क्लॉक रूम और आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। कायाकल्प चलते इसे हेरिटेज लुक दिया जा रहा है। इतना नही नहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। फुटओवर ब्रिज को चौड़ा किया जा रहा है। बताया जा रह है इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जा सकता है।

ये ही होंगे बदलाव: बता दे कि हेरिटेज 118 नए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास द्वार पर सहायता बूथ, नई टिकट वेडिंग मशीनें, ब्रेल लिपि में साइनेज और अन्य आधुनिक साइनेज लगाने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। अगले चरण में रेलवे मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनिंग मशीन जैसी सुविधाएं लगाई जाएंगी।

राव तुलाराम की प्रतिमा लगाई गई: जंक्शन पर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं। महिला प्रतीक्षालय का मुख्य द्वार, नवीनीकरण, बेबी फीडिंग रूम, कार व दोपहिया पार्किंग क्षेत्र आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्टेशन परिसर में राव तुलाराम की प्रतिमा भी स्थापित हो चुकी है। दीवारों पर चित्रकारी, सुलभ शौचालय, पे-एंड-यूज शौचालय, प्रवेश और निकास द्वार पर पोर्च निर्माण, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग आदि कार्य लगभग पूरा हो गया है।

 

REWARI RAILWAY STATION 1

जंक्शन परिसर को लाल पत्थरों और टाइल्स के साथ आकर्षक हेरिटेज लुक दिया गया है। नया वेटिंग हाल, रिटायरिंग रूम और क्लाक रूम का निर्माण हो चुका है। ये सुविधाएं उद्घाटन के बाद यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

 

चौड़ा होगा एफओबी: प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक का फुटओवर ब्रिज अभी आठ मीटर चौड़ा है। इसे चौड़ा कर 12 मीटर करने का काम शुरू हो चुका है। जबकि प्लेटफार्म नंबर छह से आठ तक का एफओबी पहले ही 12 मीटर चौड़ा है।

एक साइड का एफओबी 12 मीटर चौड़ा हो जाने के बाद उस पर स्टाल भी लग सकेगी। इसके अलावा छह प्लेटफार्म के लिए पांच लिफ्ट और रैंप भी बनाए जाएंगे।

इतना ही दो प्लेटफार्म पर एक्सीलेटर बनेगे। उद्घाटन से पहले सर्कुलेटिंग क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक तरफ से प्रवेश कर यात्रियों को पिक-एंड-ड्राप करने और दूसरे गेट से निकलने की सुविधा शुरू होने वाली है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now