Rewari: Haryana में MP के सीएम का बाप बेटें पर कसा तंज ?

On: May 16, 2024 8:40 PM
Follow Us:

Rewari: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि हरियाणा में बाप बेटे लोगो को बहकाने में लगे हुए है। लेकिन जनता न तो पिछली बार उनकी बहकाबे में आई ओर नहीं इस बारा बहकावों में आने वाली है। इस मौक पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिसने भी अपनी आवाज उठाई वो गया काम से….

 

हर घर मे सैनिक: उन्होंने कहा रेवाडी आने से पहने वे वह इस क्षेत्र का इतिहास देख रहे थे तो बडा गर्व हुआ कि कि इस इलाके के प्रत्येक घर से कोई न कोई वीर सैनिक देशसेवा में तत्पर है। यहां का जवान भारत माता की सेवा करने के लिए सीने पर गोली खाने के लिए देश की सीमाओं पर सीना ताने खड़ा हुआ है। बडे सौभाग्यशाली है हम जो देश की सेवा करने का मौका मिला है।

 

बुधवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में बेरली कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होनें कहा कि वीरों एवं शहीदों की इस धरती पर पहुंचकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। खासकर रेवाडी के कोसली क्ष़ेत्र को लेकर सैनिको को लेकर कही बात कही।

उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रभू राम व भगवान कृष्ण की धरती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इनके अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगा रही है। जो राम का नहीं, वह किसी भी काम का नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री एवं मंत्री बन सकता है।

कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक ही सिमटकर रह गई है। जो एक परिवार कहता है, कांग्रेस में वही होता है। जिसने भी अपनी आवाज उठाई वहीं दूसरी अपने घर….समझ गए यानि किसी को बोलने का मौका ही नही दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी क्षेत्र के लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन जनता न तो पिछली बार उनकी बहकाबे में आई ओर नहीं इस बारा बहकावों में आने वाली है।

बडे गर्व की बात कि आने वाले समय में भारत में एक देश एक कानून लागू किया जाएगा। आज ऐसा कोई राज्य नहीं जहां विकास कार्य नहीं हो रहे हो। हर ओर चहुमुंखी विकास हो रहा है। बिजली, पानी सडके जिधर नजर जाए बस सुविधाओ को लेकर देखते ही रह जाते है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now