Rewari: होटल संचालक का अगवा कर की मारपीट, ​जान से मारने की धमकी

On: April 14, 2024 6:44 PM
Follow Us:

Rewari: धारूहेड़ा कस्बे में बदमाशो का कहर नहीं थम रहा हैं। पांच युवको ने एक होटल संचालक का अगवा (Kidnep in Dharuhera) करके उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा निवासी ओमप्रकाश ने बातया कि उसने​ खिजूरी निवासी अनिल से होटल लिया था। होटल लेने पर 50 हजार दुकान व 17 हजार रूपए बिजली बिल के एडवास ​दिए थे।

 

KIDNEP

 

कुछ दिन बाद ही उसके होटल पर 4 या 5 लोग रोज आते है। खाना पिना करते है तथा पैसे नहीं देते है। परेशान होेकर उसकी हालत बिगड गई।

वह अस्पताल में भर्ती हो गया। वह छुट्टी लेकर वह अपनी दूसरी दुकान आया तो Kidnep in Dharuhera अनिल होटल मालिक के साथ राजू, अंकित, सुनील व कुलदीप फौजी ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और मारपीट करने लगे।

जब उसने शोर बचाया जो उनको गाडी से वहीं पटक कर फरार हो गए। जाते जाते हुए जान से मारन की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट, धमकी व अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now