Rewari: महिला की बस में सोने की चैन चोरी

On: July 3, 2024 12:23 PM
Follow Us:

Rewari : बिलासपुर से धारूहेड़ा से आते समय हरियाणा रोडवेज में एक महिला के गले से सोने की चैन चोरी हो गई। जब महिला बस से उतरने लगी तो उसे चोरी का पता चला।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा की रहने वाले संतोष देवी ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने मायके गुरूग्रा जिले के गांव बोहडा से बस से धारूहेड़ा आ रही थी।

जब वह धारूहेड़ा बस स्टैड़ पर उतरी तो उसके गले से सोने की चैन गायब मिली। उसने बस में तलाश की लेकिन नही मिली। चोरी हुई चैन की कीमत करीब 60 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस ने भारतीय नया संहिता धारा (BNS 2023) 303 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now