Rewari: छात्राओ ने ताइक्वांडो में लहराया परचम

On: May 11, 2024 8:59 AM
Follow Us:

Rewari : खरख्डा स्थित राजकीय महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर ताइक्वांडो में पांच जगह अवार्ड जीत चुकी छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्य अर्चना सूटा ने बताया कि 18वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ज्योति एवं नेहा सैनी ने स्वर्ण पदक जीता।

इसी दिन जिला स्तरीय क्वान कीडो प्रतियोगिता में भी इन दोनों छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते। 19वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो 19 अप्रैल को हुई थी इस प्रतियोगिता में भी महाविद्यालय की छात्रा ज्योति ने स्वर्ण पदक और नेहा सैनी ने रजत तक जीता।

पलवल में आयोजित प्रतियोगिता में भी ज्योति ने रजत , नेहा व मीनाक्षी ने कास्य पदक जीता। 25 से 27 अगस्त तक रोहतक में आयोजित क्वान कीडो प्रतियोगिता में दोनो कास्य पदक जीता।

 

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी आयोजित पांचवी राष्ट्रीय क्वान डीओ प्रतियोतिगता नेहा और ज्योति ने कास्य तक जीता। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर सुशीला लांबा, कोच दीपचंद ने छात्राओ को बधाई दी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now