Rewari: दुकानदार को रोक कर पांच युवको ने की पिटाई, काचं की बोतल पेट में घोंपी

On: June 6, 2024 8:15 AM
Follow Us:

Rewari : हरियाणा के जिला रेवाड़ी में बदमाशों का कहर बढता जा रहा है। रेवाड़ी जिले के गांव दुल्हेड़ा कलां में पांच लोगों ने एक युवक की पहले जमकर पिटाई की तथा बाद में कांच की बोतल फोड़कर उसके पेट में घोंप दी। उसे मृत हालत में छोडकर फरार हो गएं

Bawal Police  के अनुसार गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी रोहित ने बताया कि वह गांव दुल्हेंडा में ही एक सैलून पर नौकरी करता है। बुधवार रात को वह व दुकान से घर की तरफ जा रहा था। गांव झाबुआ निवासी दिनेश, विपुल, मुकुल, विवेक और राकेश ने उसे रास्ते में रोक लिया। इससे पहले वह कुछ बोल पाता उसकी पिटाई कर दी।

MARPEET

मारपीट से वह घायल होकर गिर गया। इसी बीच विपुल ने कांच की बोतल की बोतल उसके पेट में घोंप दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब अन्य ग्रामीण आने लोग तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

FIR दर्ज कर जांच शुरू

घायल रोहित को पहले बावल स्थित CHC  में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और रोहित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now